उन्नाव। जिलाधिकारी डीएम गौरांग राठी का शासन ने इसी पद पर झांसी तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा उन्नाव जिले की जिम्मेदारी दी गई है, मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे। निवर्तमान डीएम को विकास भवन में अधिकारियों ने विदाई दी।
गौरांग राठी ने 29 फरवरी 2024 को जिले का कार्यभार संभाला था। करीब डीएम झांसी के पद पर कर दिया गया है उनके स्थान पर हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा उन्नाव के नए जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करेंगे। निवर्तमान डीएम गौरांग राठी ने 29 फरवरी 2024 डीएम उन्नाव का पदभार संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने शहर के साथ ही जिले और औद्योगिक गलियारों के विकास पर तेजी से काम कराया। इसके अलावा ग्राम पुस्तकालय, मुख्यमंत्री आवासों को कॉलोनी के रूप में विकसित करने, एक्सप्रेसवे और हाईवे के कामों को तेजी से पूरा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवागत डीएम घनश्याम मीणा 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अब तक हमीरपुर जिले में तैनात थे। गौरांग राठी को सोमवार शाम विकास भवन में अधिकारियों, अधिवक्ताओं और के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने विदाई दी। इस दौरान सीडीओ कृति राज, एडीएम सुशील कुमार गोंड, ए़डीएम विधेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।