फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चार साल बाद भी नहीं शुरू हुआ 5.67 करोड़ का गेस्टहाउस

विज्ञापन
फोटो-6- बक्सर में बना गेस्ट हाउस का भवन। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
बीघापुर। मां चंडिका देवी दरबार में बने गेस्टहाउस का संचालन चार साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। इससे लोग मायूस है।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभाध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के प्रयासों से वर्ष 2022 में 5.67 करोड़ से गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि गेस्ट हाउस के संचालन से मांगलिक कार्यक्रम करने के लिए लाखों रुपये की बचत होगी लेकिन अभी तक सपना हकीकत में नहीं बदल सका है। गेस्टहाउस की बाउंड्री के अंदर बड़ी-बड़ी घास खड़ी हैं।
विज्ञापन

बक्सर निवासी डिंपल दुबे ने बताया कि प्रशासनिक उपेक्षा के चलते करोड़ों रुपये का प्रोजेक्ट सफेद हाथी सिद्ध हो रहा है। गौरव दुबे ने बताया कि गेस्टहाउस के सामने गंदगी का अंबार लगा है। चंदन दुबे ने प्रशासन से गेस्ट हाउस का संचालन शुरू कराए जाने की मांग की है। एसडीएम रणवीर सिंह ने बताया कि शीघ्र ही संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें