फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चप्पल के विवाद में साथी ने किशोर को मारा डंडा, मौत

विज्ञापन
फोटो नंबर-23--प्रियांशु (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मौरावां। थाना के लउवा गांव में रविवार की शाम चप्पल को लेकर हुए विवाद में किशोर ने हम उम्र साथी को डंडा मार दिया। कनपटी पर डंडा लगते ही किशोर गिर गया और सिर में चबूतरा का कोना लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान देर मौत हो गई। पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

लउवा गांव निवासी मुनेश्वर रावत का 12 साल का बेटा प्रियांशु गांव के ही हमउम्र दोस्त के साथ रविवार को बकरी चराने गया था। देर शाम साथ में घर लौटते समय प्रियांशु ने दोस्त की पहनी चप्पल को अपनी चप्पल होने की बात कही तो दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान किशोर ने अपने साथी प्रियांशु के सिर पर डंडा मार दिया। चोट लगने से प्रियांशु गिरा और बाएं तरफ कनपटी में चबूतरे का कोना धंस गया। जानकारी पर परिजनों ने उसे कालू खेड़ा स्थित निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। मां सुशीला सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता मुनेश्वर की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। मृतक की मां सुशीला सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें