उन्नाव। कोलकाता में हुई काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (सीएलई) की कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीओए) की बैठक में चर्म उद्योग से जुड़े उद्यमी मुख्तारुल अमीन को उपाध्यक्ष चुना गया। वह पहले दो बार सीएलई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
सीएलई के क्षेत्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सचान ने बताया कि 30 मार्च को हुई बैठक में सभी क्षेत्रों में मौजूद सीओए के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुख्तारुल अमीन के नाम का अनुमोदन किया। इसके बाद उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उनके पास अनुभव और चमड़ा उद्योग की गहरी समझ है। विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में चमड़ा उद्योग को नई दिशा और सशक्त नेतृत्व प्राप्त होगा और क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रगति मिलेगी। (संवाद)