फोटो-30- जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लगी लाइन। संवाद
उन्नाव। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। तेज धूप और मौसम में बदलाव के कारण आंखों और बच्चों से संबंधित बीमारियों में वृद्धि हुई है। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक 1969 लोगों ने पर्चे बनवाकर इलाज कराए।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. फैसल जुबैर सुबह 8:35 बजे कक्ष में बैठे। उनके बैठते ही 130 पर्चे जमा हो गए। डॉ. जुबैर ने बताया कि सप्ताह में तीन दिन ओपीडी और तीन दिन सर्जरी होती है। उन्होंने कंजंक्टिवाइटिस, ड्राई आई, एलर्जी और डिजिटल आई स्ट्रेन को प्रमुख समस्याएं बताया।
बच्चों के डॉक्टर अमित श्रीवास्तव सुबह 8:40 बजे कक्ष में आए और उनके पास भी मरीजों की भीड़ रही। बच्चे सर्दी-जुकाम और पेट की दिक्कतों से पीड़ित पाए गए। डॉक्टरों ने धूप में चश्मा लगाने और समय पर दवा डालने की सलाह दी। बच्चों को फुल कपड़े पहनाने और साफ-सफाई का ध्यान दें।
फोटो-30- जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लगी लाइन। संवाद