फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सुंदरीकरण कार्य में बाधक अतिक्रमण को पालिका ने हटवाया

विज्ञापन
फोटो-11- अतिक्रमण अ​भियान के दौरान के सामान लेकर जाता नगर पालिका का ट्रक। स्रोत: नगर पालिका कर्
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के गांधीनगर तिराहे के सुंदरीकरण में बाधक अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका ने अभियान चलाया। इस दौरान 30 स्थायी और अस्थायी निर्माण हटाए गए।
विज्ञापन

शहर में यातायात सुधार और सुंदरीकरण के कार्य चल रहे हैं। गांधीनगर तिराहा को चौड़ा करने के साथ रोटरी निर्माण भी हो रहा है। इन विकास कार्यों पर 1.77 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण और नगर पालिका को दी गई है। बुधवार की शाम नगर पालिका ने सदर कोतवाली से गांधी नगर तिराहा तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए कब्जों को हटवाया गया। नगर पालिका ईओ एसके गौतम ने बताया कि सड़क चौड़ी करने में बाधक अतिक्रमण हटाए गए हैं। अन्य अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें