फोटो-40-राजू तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : Archive
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मंगलवार रात ढाबे के सामने सड़क घेरकर खड़े ट्रक में बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। पेशे से कार चालक था और ड्यूटी से घर लौटते समय हादसा हुआ। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
सफीपुर कोतवाली के मऊमंसूरपुर गांव निवासी राजू तिवारी (48 ) पेशे से कार चालक थे। वह सफीपुर कस्बा निवासी सराफा व्यापारी राजा गुप्ता की कार चलाते थे। सोमवार को वह ड्यूटी करने के बाद रात करीब 9:30 बजे बाइक से अपने गांव जा रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर झब्बूखेड़ा के पास सड़क घेरकर खड़े ट्रक में उनकी बाइक टकरा गई। लोगों ने गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बेटा शिवम तिवारी व परिजनों के अलावा कार मालिक भी सीएचसी पहुंचे। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया है, उसका पता लगाया जा रहा है।
फोटो-40-राजू तिवारी (फाइल फोटो)- फोटो : Archive