फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एटीएस में इंटरनेट सुस्त, वाहनों की नहीं हो रही फिटनेस

विज्ञापन
फोटो-22- फिटनेस जांच कराने के लिए एआरटीओ कार्यालय में खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) शुरू होने के बाद व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच में सर्वर की समस्या आ रही है। वाहन मालिकों को जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। परिवहन विभाग के नए आदेशों के अनुसार अब वाहनों की फिटनेस जांच एटीएस से ही करानी अनिवार्य है।
विज्ञापन

एटीएस हसनापुर गांव में लखनऊ जिले की सीमा के पास स्थापित किया गया है। यहां उन्नाव के अलावा लखनऊ व अन्य जिलों के वाहन भी जांच के लिए आते हैं। हर दिन 50 से 60 वाहन जांच के लिए पहुंचते हैं जिनमें ट्रक, टेंपो और कार शामिल हैं लेकिन सर्वर और इंटरनेट की समस्या अक्सर जांच में बाधा डालती है। बृहस्पतिवार को भी इंटरनेट प्रभावित रहा जिससे वाहन मालिकों को अतिरिक्त समय देना पड़ा। जिले में कुल 6,77,508 वाहन हैं, जिनमें 44,526 व्यावसायिक और 6,32,983 निजी वाहन शामिल हैं। एआरटीओ कार्यालय में केवल प्राइवेट, स्कूली सहित दस प्रकार के वाहनों की ही जांच होती है।



एआरटीओ कार्यालय में होती सीमित जांच

एआरटीओ कार्यालय में वाहनों की फिटनेस जांच सप्ताह में केवल तीन दिन होती है। लखनऊ में तैनात संभागीय निरीक्षक विष्णु कुमार को उन्नाव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह सप्ताह में बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को ही उन्नाव एआरटीओ कार्यालय में उपस्थित रहते हैं। माह के दूसरे शनिवार या अन्य छुट्टी होने पर जांच केवल एक या दो दिन ही हो पाती है। बृहस्पतिवार को पचास से अधिक छोटे वाहन जांच के लिए पहुंचे, जिससे उन्हें कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




दूरी और इंटरनेट की समस्या ने बढ़ाई परेशानी

वाहन फिटनेस कराने आए रंचित वर्मा, विनोद कुमार और सुधीर जैसे लोगों ने अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि नियमित जांच न होने से वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। इससे जांच प्रक्रिया में अधिक समय लगता है और उन्हें परेशानी होती है। एटीएस की दूरी और इंटरनेट की समस्या भी उनकी मुश्किलों को बढ़ा रही है। वाहन मालिकों को दूर स्थित केंद्र के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।
वर्जन...
स्टेशन सही तरीके से काम कर रहा है। कभी-कभी इंटरनेट या सर्वर की समस्या होती है। लेकिन यह भी बहुत देर के लिए नहीं रहती है। सभी तरह के वाहनों की जांच नियमित रूप से हो रही है।-रूपेंद्र सिंह, एटीएस मैनेजर

वर्जन...
एटीएस बनने से उन्नाव कार्यालय में वाहन फिटनेस का दबाव काफी कम हुआ है। फिलहाल लखनऊ के आरआई को सप्ताह में तीन दिन के लिए उन्नाव में अटैच किया गया है। आने वाले दिनों में नियमित तैनात होने की उम्मीद है।-संजीव सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें