फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सेलेक्ट्रा मशीन 25 दिन खराब, 30 किमी. दूर मरीज कराने जा रहे जांच

विज्ञापन
फोटो-1- सेलेक्ट्रा मशीन देखता लैब टेक्नी​शियन। संवाद
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लगी सेलेक्ट्रा मशीन 25 दिनों से खराब है। इससे मरीजों की महत्वपूर्ण जांचें नहीं हो पा रही हैं। मरीजों को निशुल्क जांच कराने के लिए 30 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सीएचसी से करीब 1.70 लाख आबादी जुड़ी है। यहां रोजाना औसतन 300 मरीज आते हैं। इनमें से 75 से अधिक पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित और गर्भवती महिलाएं होती हैं जिन्हें केएफटी और एलएफटी जैसी जांचों की जरूरत होती है। 14 लाख रुपये की यह मशीन नवंबर 2025 में स्थापित हुई थी और अभी भी गारंटी में है। कंपनी के इंजीनियर लगातार संदेश भेजने के बावजूद मरम्मत के लिए नहीं आ रहे हैं। इससे मरीजों को निशुल्क जांच के लिए 30 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है या उन्हें निजी पैथोलॉजी में पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी 25 मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा।
सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मशीन में कुछ तकनीकी दिक्कत आई है। उन्होंने कंपनी के इंजीनियर को बुलाया है। डॉ. कुमार के अनुसार, तकनीकी टीम एक-दो दिन में सीएचसी आकर मशीन ठीक कर देगी। इसके बाद मरीजों की जांचें फिर से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें