फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली अधिकारी कोर्ट में नहीं हुए हाजिर, उपभोक्ता ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिजली निगम के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) और अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) उपभोक्ता द्वारा दायर परिवाद में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-एक में हाजिर नहीं हुए। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 मार्च की तारीख तय की है।
विज्ञापन

परिवादी शालिनी दीक्षित ने न्यायालय में की शिकायत में आरोप लगाया कि बिजली कर्मियों ने कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। न देने पर 26 अगस्त 2023 को निवर्तमान एक्सईएन हेमेंद्र सिंह के इशारे पर तत्कालीन एसडीओ अमित सिंह सहित आठ-नौ लोग उनके घर में जबरदस्ती घुसे। सही मीटर उखाड़कर खराब मीटर लगा दिया। इसके बाद 24 सितंबर 2023 को 4,007 रुपये का बिल मिला। कुछ ही दिन बाद 27 सितंबर 2023 को उसी माह का 10,555 रुपये का दूसरा बिल जारी कर दिया गया।

यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर बिजली कर्मियों ने उन्हें बिजली चोरी में फंसाने की धमकी दी। इसके बदले ढाई लाख रुपये की मांग की गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि श्रीवास्तव ने अधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था। हालांकि दोनों अधिकारी न्यायालय में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें