सफीपुर। पाठकपुर गांव में किशोरी का शव रविवार रात में पंखे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है।
आसीवन थानाक्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी राजकुमार की बेटी खुशी (15) का शव रविवार रात को घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव देख परिजन बेहाल हो गए। पिता राजकुमार ने बताया कि वह राजमिस्त्री हैं। वह काम पर गए थे। पत्नी दो बच्चों के साथ खेत गई थी। रात में घर आने पर पता चला। वह तीन भाई बहनों में बड़ी थी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है।