फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सई नदी पर बने पुल के औपचारिक शुभारंभ की तैयारी

विज्ञापन
फोटो-8-सई नदी पुल पर बने पुल पर होता डामरीकरण का कार्य। संवाद
विज्ञापन
असोहा। जबरेला में सई नदी पर बने पुल पर आवागमन शुरू करने की औपचारिक तैयारी तेज हो गई है। डामर की अंतिम परत डालने का काम शुरू कर दिया गया है। यह पुल लखनऊ को उन्नाव और फतेहपुर सहित पुरवा, बीघापुर तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों से जोड़ता है।
विज्ञापन

जबरेला गांव के पास सई नदी पर 15.91 करोड़ रुपये की लागत से 90.23 मीटर लंबा पुल बना है। अभी औपचारिक शुभारंभ नहीं हुआ है लेकिन वाहन दौड़ने लगे हैं। इसे देखते हुए सेतु निगम ने औपचारिक शुरुआत की तैयारियां शुरू की हैं। पुल निर्माण की बची खामियों को दुरुस्त किया जा रहा है। डामरीकरण पूरा होने के बाद जल्द ही पुल से आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। सेतु निगम के सहायक अभियंता एमके ओझा ने बताया कि जल्द ही पुल से यातायात शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें