फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मोबाइल के प्रयोग में बरतें सावधानी तभी होगा साइबर ठगों से बचाव-सीओ

विज्ञापन
फोटो-27- पुलिस की पाठशाला को संबो​धित करतीं सीओ सिटी विनी सिंह। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों और साइबर एक्सपर्ट ने छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। बताया कि साइबर ठगी से बचने का एकमात्र रास्ता सतर्कता है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि हर चौथा व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो रहा है। उन्होंने फर्जी हेल्पलाइन नंबरों, न्यूड वीडियो कॉल और नौकरी के झांसे वाली फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की सलाह दी। किसी भी साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने से पीड़ित का खाता और ठगों का खाता फ्रीज किया जा सकता है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने सोशल मीडिया के दुष्परिणामों से सचेत किया।
महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ नहीं होता, यह सिर्फ और सिर्फ धोखाधड़ी है। महिला आरक्षी सोनिया शर्मा ने डॉट एपीके और ई-चालान जेसी एपीके फाइलों को डाउनलोड ना करने की सलाह दी।
विज्ञापन




साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव

सीओ सिटी ने अपरिचत नंबरों से आने वाली कॉल उठाने से बचने को कहा। उन्होंने न्यूड वीडियो कॉल और नौकरी के झांसे वाली फर्जी वेबसाइटों से सतर्क रहने की चेतावनी दी। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। इससे पीड़ित और ठगों दोनों के खाते फ्रीज किए जा सकते हैं। साइबर वालंटियर आलोक अवस्थी ने अपना ओटीपी नंबर किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने पर जोर दिया।



महिला हेल्पलाइन की दी जानकारी

महिला उत्पीड़न के मामलों में हेल्पलाइन 1090 का उपयोग करने की जानकारी दी गई। इस पर सूचना देने पर पुलिस 10 मिनट में पीड़ित तक पहुंचती है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने सोशल मीडिया के दुष्परिणामों से बचने की बात कही। महिला आरक्षी सोनिया शर्मा ने डॉट एपीके और ई-चालान जैसी संदिग्ध फाइलें डाउनलोड न करने को कहा। आलोक अवस्थी ने वाईफाई कनेक्टिंग में सावधानी बरतने और हर किसी को पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी।

फोटो-27- पुलिस की पाठशाला को संबोधित करतीं सीओ सिटी विनी सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें