फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नष्ट कराई 3.43 लाख की सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को पुरवा व सदर तहसील क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। टीम ने मिठाई, नमकीन की दुकानों और किराना स्टोर की जांच की। मिलावट के संदेह पर 3.43 लाख रुपये की सामग्री नष्ट कराई। पांच दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दो दुकानों का संचालन सुधार होने तक बंद करा दिया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में चले जांच अभियान में रऊकरना चौराहे पर दुर्गाजी नमकीन भंडार व स्वीट हाउस से बेसन, खोया व पापड़ी मिक्स के नमूने लिए। कई दिन पुरानी 45,520 रुपये की खाद्य सामग्री नष्ट कराई। पूरा निस्पंसारी स्थित टीकादास नमकीन भंडार से बर्फी, खोया व रिफाइंड ऑयल के नमूने लिए गए। 13,500 रुपये का सामान नष्ट कराया गया। रऊकरना में रामचंद्र स्वीट्स से नमकीन, खोया व बेसन के नमूने लिए। करीब 14,400 रुपये का सामान नष्ट कराया गया। चंदनगंज बाजार मौरावां में जीतन, राजेश व अर्पित गुप्ता के किराना स्टोर से रंगीन कचरी के नमूने लिए। करीब नौ हजार रुपये का सामान नष्ट कराया गया। प्रदीप कुमार गुप्ता के यहां मिले 2.61 लाख रुपये का रिफाइंड राइसब्रान भी नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें