गंजमुरादाबाद। क्षेत्र पंचायत कार्यालय के हितैषी सभागार में ग्राम विकास अधिकारी, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, प्रधान और नोडल शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर विशेष बल दिया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ अनिल कुमार सिंह व बीईओ देवेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीईओ ने बताया कि प्रबंध समिति विद्यालय में कड़ी के रूप में काम करती है। हर माह इसकी बैठक आयोजित की जाती है जिसमें स्कूल की समस्याओं पर चर्चा की जाती है। इससे बच्चों की उपस्थिति पर अनुकूल असर पड़ता है। शिक्षकों की एसआईआर में विशेष भूमिका रही है। यह उनकी कड़ी मेहनत और मशक्कत से ही संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय में हैंडपंप खराब हो, शिक्षक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अधिकारी को सूचित कर दुरुस्त करा लें। विद्यालयों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति कराएं। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. मंजेश कुमार सिंह, इंद्र पाल, रजनीश शुक्ला, अवधेश कुमार, देवेंद्र यादव, प्रकाश चंद्र, इमरान खां, मुकेश प्रजापति, अजय कटियार, विभा सिंह, अल्पना वर्मा, शहनाज बानो, अरुण कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।