फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र उतारकर लौट रही डीसीएम पलटी

विज्ञापन
फोटो-12- माखी-मियागंज मार्ग पर बिरसिंहपुर गांव के पास पलटा पड़ा बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्र उतारकर - फोटो : देवांश शर्मा।
विज्ञापन
उन्नाव। दो तहसीलों के 15 परीक्षा केद्रों पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र उतार कर लौट रही डीसीएम माखी-मियागंज मार्ग पर सोमवार को सुबह करीब 5:30 बजे पलट गया। इसमें दो कर्मचारियों को चोटें आईं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी सहित पांच लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले में 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार प्रश्नपत्र केंद्र व्यवस्थापकों या प्रधानाचार्यों से भेजने की बजाय वाहनों से पुलिस सुरक्षा के बीच भेजा जा रहा है। शिक्षा विभाग ने 14 फरवरी से प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू कराया। डीएम की ओर से नामित अधिकारी की निगरानी में मुख्यालय के डबल लॉक स्ट्रांग रूम से पुलिस की अभिरक्षा में प्रश्नपत्रों के सील्ड बॉक्स में बंद गाड़ी में डीआईओएस कार्यालय से भेजे जा रहे हैं।
रविवार 15 फरवरी को दोपहर दो बजे डीसीएम से बांगरमऊ और हसनगंज तहसील क्षेत्र के 15 परीक्षा केंद्रों में भेजा गया था। लौटते समय सोमवार सुबह 5:30 बजे डीसीएम माखी थानाक्षेत्र में माखी-मियागंज मार्ग पर बिरसिंहपुर गांव के पास पलट गई। डीसीएम में डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी सुधांशु शर्मा, अंशू निषाद को चोटें आईं जबकि अन्य कर्मचारी और पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। सूचना पर माखी थाने की पुलिस ने पहुंच जांच की।
विज्ञापन


वर्जन...

पोलिंग पार्टियों की तरह प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा में भेजा गया था। डीसीएम में जीपीएस लगा था और पर्याप्त सुरक्षा कर्मी भी थे। हादसे के वक्त डीसीएम खाली थी। -सुनील दत्त, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें