फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जाजमऊ गंगा पुल की अगले माह से होगी मरम्मत

विज्ञापन
फोटो-28-उन्नाव से कानपुर लेन पर जाजमऊ में स्थित गंगा नदी पुल रेंगता यातायात । संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर की सीमा पर स्थित हाईवे के जाजमऊ गंगा पुल की अगले महीने से मरम्मत शुरू होने की उम्मीद है। करीब छह महीने से चल रही कवायद में अब अधिकारी एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लेने की बात कह रहे हैं। मरम्मत के लिए पुल बंद करने से पहले एनएचएआई के अधिकारी ट्रैफिक डायवर्जन पर मंथन कर रहे हैं। पुल जर्जर होने से लगने वाले जाम को लेकर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर कमेंट कर व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर उन्नाव और कानपुर जिले की सीमा पर जाजमऊ में गंगा पर बना पुल 51 साल पुराना होने से कमजोर हो गया है। पुल के कई पिलर पर स्लैब के बीच लगे बियरिंग खराब हैं। इससे भारी वाहनों के आवागमन पर तेज कंपन होता है। वर्ष 1975 में बने 708 मीटर लंबे पुल की स्लैब में दरारें भी हैं। इसी वजह से लगातार मरम्मत के बाद भी गड्ढे बने रहते हैं।
एनएचएआई ने डेढ़ साल पहले केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की तकनीकी टीम से पुल की जांच कराई थी। टीम ने रिपोर्ट में पुल की तत्काल मरम्मत की जरूरत बताई थी। एनएचएआई ने पुल की मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी थी। हालांकि राजमार्ग प्राधिकरण को टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में काफी वक्त लग गया। 21 नवंबर 2025 को टेंडर खुलने थे लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में टेंडर खोले जाएंगे। निर्माण एजेंसी तय होते ही मरम्मत की प्रक्रिया शुरू जाएगी। अगले मार्च महीने से प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मरम्मत के दौरान पुल से यातायात भी बंद करना हो। ट्रैफिक डायवर्जन के लिए कानपुर और उन्नाव जिला प्रशासन से अनुमति ले ली जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन...

पुल की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। एक सप्ताह में टेंडर खुल जाएंगे। पुल की मरम्मत के लिए डामर और स्लैब की कंक्रीट की ऊपरी परत हटाकर कंक्रीट की ढलाई की जाएगी। जो बियरिंग खराब हैं उन्हें भी बदला जाएगा। काम कराने में ट्रैफिक डायवर्जन बड़ी समस्या है। दोनों तरफ का ट्रैफिक, कानपुर से उन्नाव जाने वाली लेन पुल (नए पुल) से संभव नहीं होगा। भारी वाहनों को दूसरे रूटों से डायवर्जन करना होगा। -पंकज यादव, पीडी एनएचएआई

ट्रैफिक डायवर्जन पर विचार

-इटावा, औरैया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को कानपुर देहात के सिकंदरा से डायवर्ट कर भोगनीपुर, घाटमपुर होते हुए फतेहपुर से लखनऊ की ओर भेजा जाए।
-हमीरपुर और महोबा की ओर से आने वाले वाहनों को भोगनीपुर से घाटमपुर की तरफ भेजा जाएगा। बक्सर, बिहार होते हुए लालगंज (रायबरेली) हाईवे से आने वाले वाहनों को गदनखेड़ा चौराहा से दही चौकी तिराहे होते हुए पुरवा, मौरावां, मोहनलाल गंज होते हुए लखनऊ भेजा जाए।
विज्ञापन


-कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाले हल्के वाहनों को जाजमऊ नए गंगा पुल से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें