फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से ममेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
मृतक सचिन (फ़ाइल फ़ोटो)
विज्ञापन
औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर सिधूर गांव के पास वाहन की टक्कर से दो ममेरे भाइयों की माैत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थाना बेहटामुजावर के महमदखेड़ा निवासी सचिन (34) थाना क्षेत्र के ही पोहपीखेड़ा के रहने वाले अपने मामा राजेन्द्र के बेटे नैमिष (35) के साथ बाइक से दूसरे मामा मंशाराम के बेटे पवन के मांगलिक कार्यक्रम (देवाई) में बुधवार की दोपहर औरास थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा गांव में शामिल होने गया था। कार्यक्रम में शामिल होकर देर शाम संडीला-चकलवंशी मार्ग के रास्ते कोतवाली सफीपुर के लुधौसी गांव एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात 9:30 बजे औरास थाना क्षेत्र के सिधूर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
ट्रक चालक था नैमिष
नैमिष ट्रक चालक था। वह पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से भाई उत्तम, विपिन, बहन शीतल, मनीषा व माता राजकुमारी बेहाल है। बहन शीतल की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन के पिता की छह माह पहले हो गई थी मौत
सचिन खेतीबाड़ी करता था। उसकी मौत से छोटा भाई सतीश, विवाहित बहन चुन्नी, सरस्वती, मां रामपती बेहाल हैं। सचिन के पिता की छह माह पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है।

मृतक सचिन (फ़ाइल फ़ोटो)

मृतक सचिन (फ़ाइल फ़ोटो)

मृतक सचिन (फ़ाइल फ़ोटो)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें