फोटो-10-अभिषेक त्रिवेदी (फाइल फोटो)।
बांगरमऊ। सरोजनीनगर मोहल्ले में युवक का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मां खाना देने गई तब उसे घटना की जानकारी हुई।
नगर के लखनऊ मार्ग स्थित सरोजनी नगर मोहल्ला निवासी अभिषेक त्रिवेदी (23) शराब का लती था। मां पूनम ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले बेटे ने नशे की हालत में उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। इस कारण वह छोटे बेटे विवेक के साथ पास में ही किराए का कमरा लेकर रह रही थी। मां ने बताया कि पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। बेटे की मौत से मां भाई विवेक और बहन प्रियंका बेहाल हैं। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि आत्महत्या के पीछे का सही कारण नहीं पता चला है। मां ने शराबी बताया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।