फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नाले सील करने के बाद भी लोनी ड्रेन में छोड़ा जा रहा प्रदूषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। माघ मेले को लेकर दही चौकी व बंथर औद्योगिक क्षेत्रों की टेनरी व सीईटीपी के नाले 30 दिसंबर की रात 12 बजे से सील कर दिए गए थे। इसके बाद भी लोनी ड्रेन में पानी का बहाव आम दिनों की तरह जारी है। सूत्रों का दावा है कि कई फैक्टरियों से चोर रास्तों से गंदा पानी बहाया जा रहा है। हालांकि उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि टीमें निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज में तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा पर पहला शाही स्नान है। शासन के आदेश पर स्नान पर्व से तीन दिन पहले जनपद की सभी टेनरियों, स्लाटर हाउसों व पानी के उपयोग पर आधारित इकाइयों से पानी बहाने पर रोक लगाई गई है। 31 दिसंबर की सुबह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने औद्योगिक क्षेत्रों के कॉमन इफ्युलेंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) को बंद कराने की बात कही थी। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र दही और बंथर क्षेत्र की सभी 50 टेनरियों सहित 50 इकाइयों के नाले और पानी को बाहर निकालने वाले पाइप बंद कराने का दावा किया था।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें लगातार नजर रखने के दावे भी कर रही हैं। सीईटीपी के आउटलेट भी पूरी तरह से बंद हैं। इसके बाद भी 0लोनी ड्रेन और बंथर क्षेत्र की सिटी ड्रेन में गंदे पानी का बहाव और दुर्गंध पहले की तरह कायम है। सूत्रों के अनुसार इकाई संचालक चोर रास्तों से गंदा पानी बहा रहे हैं जो आगे गंगा में गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें