फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरधरपुर-गंगागंज मार्ग पर दूध देने जा रही 50 साल की महिला ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गई। परिजनों ने बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के ग्राम जसरापुर के मजरा रसूलपुर मझिगवां निवासी रामनाथ ने बताया कि उनकी पत्नी कमला (50), बस्ती से निकले सिरधरपुर-गंगागंज मार्ग से होकर एक व्यक्ति के यहां दूध देने जा रही थीं। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली, टक्कर मारते हुए निकल गई। एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ट्रैक्टर गांव के ही एक व्यक्ति का बताया जा रहा है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें