फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एनडीपीएस के दोषी को दो साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। न्यायालय ने मादक पदार्थ अधिनियम के मुकदमे की अंतिम सुनवाई के दौरान दोषी को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने छह मार्च 2023 को क्षेत्र के गोताखोर मोहल्ला निवासी सुहेल खान के कब्जे से 1.100 किलो मादक पदार्थ बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा था। मुकदमे की विवेचना तत्कालीन उपनिरीक्षक गया प्रसाद रमन ने की थी और आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य इकट्ठा कर 31 मार्च 2023 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया।
बुधवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। इस दौरान न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर ने दलील व साक्ष्य के आधार पर दोषी को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें