औरास। सरैइया गांव संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल लेकर गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने जमीन के मामले में पुलिस द्वारा दबाव बनाए जाने से जहर खाने का आरोप लगाया है।
औरास थानाक्षेत्र के सरैइया गांव के राकेश पासवान (55) का भाई सुनील और कृपाली से जमीन बंटवारे के लिए विवाद चल रहा है। कृपाली ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार शाम पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। मामला राजस्व विभाग से जुड़ा होने पर पुलिस ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आने की बात कही थी।
बेटे गोलू ने बताया कि थाने से आने के बाद पिता राकेश बहुत परेशान थे उसके बाद उन्होंने जहर खा लिया। हम लोग जब तक लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बेटे ने बताया कि पिता खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पति की मौत से पत्नी रामकुमारी और दो बेटे बेहाल हैं। थाने से आने के बाद जहर खाने की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष किसान के घर पहुंचे।
थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है थाने में ऐसा कुछ नहीं कहा गया था। जमीन का मामला होने से दोनों पक्षों को संपूर्ण समाधान दिवस में बुलाया गया था