फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के भड़सर नौशाहरा गांव निवासी किसान नन्हे ( 33) शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला। घर से पांच सौ मीटर दूर आम के बाग में साड़ी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे भाई ओमप्रकाश ने पुलिस को जानकारी दी। मृतक की पत्नी सीमा घटना की वजह नहीं बता पाई है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)