उन्नाव। अटेवा के आह्वान पर 25 नवंबर को दिल्ली में होने वाली देश व्यापी रैली को लेकर बांगरमऊ बीआरसी में बैठक की गई। इस दौरान हुंकार रैली भी निकाली गई।
ब्लॉक संयोजक महेंद्र सिंह ने सभी को दिल्ली चलकर शिक्षक कर्मचारी एकता को मजबूत करने और सोशल मीडिया पर पुरानी पेंशन मुद्दे को ज्वलंत रखने की बात कही। ब्लॉक महामंत्री संजय कुमार ने सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन और टीईटी जैसे मुद्दों को लेकर दिल्ली चलने के लिए प्रेरित किया। बैठक में महेंद्र कुमार, संजय कुमार, खेमराज, गंगाप्रसाद, निजामुद्दीन, सुरेंद्र सिंह, सेविना दीक्षित, कुसमा देवी, रजनीश कटियार, विमलेंद्र सिंह, अजयपाल सिंह, रामशंकर, निर्मल कुमार सहित शिक्षक और अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।