फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पर्यावरण के मानक पूरे न करने पर फैक्टरी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। सदर तहसील क्षेत्र के बंथर में संचालित चमड़े का पाउडर बनाने वाली फैक्टरी में प्रदूषण का मानक पूरा न करने पर डीएम के आदेश पर उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

बंथर गांव के बाहर मे. नेशनल ट्रांसजेल नाम से संचालित कंपनी चमड़े का पाउडर बनाती थी। फैक्टरी संचालक पाउडर बनाने के दौरान पर्यावरण के मानकों का ध्यान नहीं रख रहे थे, इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही थी। डीएम गौरांग राठी से शिकायत के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्र, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी के साथ बिजली विभाग की टीम को भेजकर जांच कराई। पर्यावरण नियमों का उल्लंघन देख बिजली विभाग की टीम ने कनेक्शन काट दिया। एसडीएम ने बताया कि फैक्टरी सील करने के साथ ही नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें