फोटो नंबर-43- मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मिर्जा इंटनेशनल फैक्टरी। संवाद
उन्नाव। भूगर्भ जल विभाग की जांच में अत्यधिक जल दोहन करने पर डीएम ने मिर्जा इंटरनेशनल की तीन टेनरियों पर चार-चार लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
औद्योगिक क्षेत्र मगरवारा और दही चौकी स्थित मिर्जा इंटर नेशनल की टेनरियों व चर्म इकाई में अत्यधिक जल दोहन की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसपर भूगर्भ जल विभाग ने पिछले दिनों औचक निरीक्षण कर जांच की थी। जांच में पाया गया कि तीनों इकाइयों में तीन हजार लीटर पानी की प्रतिदिन की अनुमति से 20 से 25 फीसदी अधिक भूगर्भ जल का दोहन किया जा रहा है।
जांच रिपोर्ट में अत्यधिक जल दोहन की पुष्टि होने पर डीएम गौरांग राठी ने तीन इकाइयों पर चार-चार लाख रुपये जुर्माना लगाया है। डीएम ने बताया कि कई अन्य फैक्टरियों और टेनरियों की भी औचक जांच कराई कराई जाएगी। जहां भी अत्यधिक जल दोहन की पुष्टि होगी जुर्माना के साथ ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फोटो नंबर-43- मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मिर्जा इंटनेशनल फैक्टरी। संवाद