फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एमडी ने एक्सईएन, एसडीओ और जेई को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव)। मध्यांचल विद्युद वितरण निगम की एमडी का पुरवा तहसील के मंगतखेड़ा पहुंचने से पहले बिजली निगम के अफसरों को व्यवस्था सुधार की याद आई। कस्बे के सभी 70 प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे ही टीम पहुंच गई। मनमाने बिलों में सुधार न होने से नाराज लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। दो घंटे जमकर हंगामा हुआ इस बीच केवल 12 स्मार्ट मीटर ही लग सके। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था से नाराज एमडी ने पुरवा एक्सईएन, एसडीओ और जेई को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

पुरवा उपकेंद्र से जुड़े मंगतखेड़ा कस्बे में लगाए गए स्मार्ट मीटर का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल का दौरा प्रस्तावित था। उनके आने से पहले ही मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक्सईएन विष्णुदयाल यादव, एसडीओ अनिल वर्मा व जेई संतोष कुमार टीम के साथ कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंच गए। व्यापारियों ने पुराने बिलों का संशोधन कराए बिना स्मार्ट मीटर लगवाने से इन्कार कर किया तो बिजली निगम के अधिकारियों और व्यापारियों में नोकझोंक हुई। हालांकि अधिकारियों ने 12 प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगवा दिए। व्यापार मंडल मंगतखेड़ा के अध्यक्ष सूरज सिंह व्यापारियों के साथ पहुंचे और बिल सही करने को कहा। विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची तो व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में बाजार बंद कर दिया। इसपर अधिकारियों ने बिल संबंधी समस्याएं हल करने के बाद मीटर लगाने का आश्वासन दिया।
दोपहर करीब 12 बजे एमडी रिया केजरीवाल पहुंच गईं और मगंतखेड़ा कस्बे में स्मार्ट मीटर की प्रगति जांचनी शुरू की। व्यापारियों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए और सुबह के प्रकरण का हवाला भी दिया तो उनका पारा चढ़ गया। इसके बाद वह मंगतखेड़ा गांव पहुंचीं तो कंपोजिट विद्यालय के पास लगे चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा जाली न होने पर, बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए नाराजगी जताई। बिल वसूली में पिछड़ने, स्मार्ट मीटर न लगाने, उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर गंभीर न होने पर उन्होंने अपने साथ आए स्टाफ को पुरवा एक्सईएन, एसडीओ और जेई को निलंबित करने का आदेश जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कभी जमा न करने वाले बिलों की संख्या पर नाराज हुईं
निरीक्षण के बाद रायबरेली में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुरवा तहसील क्षेत्र में कभी बकाया जमा न करने वाले बिलों की संख्या एक हजार से अधिक होने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा बिल वसूली में अधिकारियों का मनमाना रवैया सामने आया। उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में भी अधिकारियों के ध्यान न देने पर एमडी ने कार्रवाई के आदेश दे दिए। निरीक्षण व बैठक के दौरान मुख्य अभियंता रायबरेली परिक्षेत्र रामकुमार भी मौजूद रहे।
वर्जन
स्मार्ट मीटर सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिकारियों की लापरवाही मिलने पर एमडी ने एक्सईएन, एसडीओ व जेई को निलंबित करने के मौखिक आदेश दिए हैं। इस संबंध में अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

योगेंद्र कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें