फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पंजा प्रतियोगिता में मकबूलखेड़ा के धर्मेश अव्वल

विज्ञापन
फोटो-30-आसीवन के गांव कादिरपुर में प्रोपंजा टूर्नामेंट में पंजा लड़ाते युवक। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। गांव कादिरपुर में पंजा लड़ाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 16 युवाओं ने प्रतिभाग किया। मकबूलखेड़ा के धर्मेश ने पहला स्थान हासिल किया। मियागंज के साेनू द्वितीय व कनीगांव के शिवा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कादिरपुर में आयोजित प्रतियोगिता में नवाबगंज, बांगरमऊ, हैदराबाद, मियागंज, आसीवन, कनीगांव, जारुल्लानगर, मकबूलखेड़ा व कादिरपुर गांवों के 16 युवाओं ने प्रतिभाग किया। एक दूसरे का पंजा गिराने में युवाओं ने काफी जोर लगाया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजयी प्रतिभागियों को ट्राॅफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजक प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कनौजिया, मोहम्मद इमरान, बंटी, काशिफ कमाल (शानू) व करन ने विजेताओं को ट्राफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें