फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के डकौली गांव में 13 दिन से लापता महिला का शव गांव के पास शारदा नहर में मिला। गुमशुदगी दर्ज होने से पुलिस ने पति से पहचान कराई।
थाना क्षेत्र के डकौली गांव के पास शारदा नहर के पास तेज दुर्गंध आने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। जांच करने पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाया तो ग्रामीणों ने शव गांव की ही महिला अंजना का बताया। इसके बाद इसी गांव रामबाबू ने भई पत्नी के शव की पहचान की और पत्नी अंजना (32) का होने की पुष्टि की। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि रामबाबू ने 30 सितंबर को पत्नी अंजना के 28 सितंबर से लापता होने की सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।