फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बंद पुलों और क्षतिग्रस्त मार्गों पर गूगल सरपट दौड़ा रहा ट्रैफिक

विज्ञापन
फोटो-10-गूगल मैप में दिखा रहा 24 मिनट का रास्ता।
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर और प्रयागराज हाईवे को जोड़ने वाले दो प्रमुख मार्ग बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दोनों मार्गों पर प्रशासन ने आवागमन बंद कर दिया है। इसके बाद भी गूगल मैप पर ये रास्ते दुरुस्त दिख रहे हैं। गूगल मैप के सहारे सफर करने वालों की रात में जान जोखिम में पड़ सकती है। ऐसे में सफर करने वाले रास्ते में मिलने वाले लोगों से यह जानकारी जरूर कर लें कि रास्ता ठीक है या नहीं।
विज्ञापन

फोटो-9-क्षतिग्रस्त फतेहपुर चौरासी-शिवराजपुर मार्ग। संवाद
फोटो-10-गूगल मैप में दिखा रहा 24 मिनट का रास्ता।
केस-एक
दस दिन पहले कट गई थी सड़क
फतेहपुर चौरासी। गंगा में आई बाढ़ से उन्नाव-हरदोई मार्ग को कानपुर के शिवराजपुर को जोड़ने वाली सड़क दस दिन पहले कट गई थी। फतेहपुर चौरासी-कालीमिट्टी मार्ग पर सरैंयाघाट पुल के पास करीब 150 मीटर पूरी सड़क कट कर बाढ़ में समा गई थी। अब यहां केवल कच्ची पगडंडी ही बची है। खतरे के देखते हुए नौ सितंबर को इस मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह बंद करा दिया गया था। गुगल मैप पर अभी यह रास्ता दिखा रहा है। फतेहपुर चौरासी से शिवराजपुर की 16 किलोमीटर की दूरी 24 में पूरी होना दिखा रहा है।



फोटो-11-प्रयागराज हाईवे को बीघापुर को जोड़ने वाले मार्ग का बंद रस्ता। स्रोत: ग्रामीण
फोटो-12-गूगल मैप में दिखा रहा 25 मिनट का सीधा रास्ता
केस-दो
गंगा पुल बंद, फिर भी गूगल दिखा रहा रास्ता
बीघापुर। तहसील को प्रयागराज हाईवे से (कानपुर के सिकठिया पुरवा के सामने) जोड़ने वाला गंगा नदी पुल का पहुंच मार्ग सितंबर 2021 में गंगा नदी में आई बाढ़ से कट गया था। इस पर चार पहिया वाहनों के लिए यह मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया था। गढ़ेवा गांव की तरफ से दो पहिया और पैदल आवागमन के लिए पीडब्ल्यूडी ने वैकल्पिक रास्ता बनाया था। इस साल 13 सितंबर को यह वैकल्पिक रास्ता भी कट गया था। रविवार को पुल की दूसरी तरफ कानपुर की ओर भी महराजपुर के डोमनपुरवा गांव के पास सड़क कट गई थी। पीडब्ल्यूडी ने दीवार बनाकर बंद कर दिया था लेकिन गूगल मैप में यह रास्ता दिखा रहा है। गढ़ेवा से सिकठिया का 25 मिनट का सीधा रास्ता दिखा रहा है।
विज्ञापन


कार पलटने से दो चचेरे भाइयों की हो गई थी मौत
गढ़ेवा-सिकठियापुर मार्ग पर छह नवंबर 2024 को कार से कानपुर जा रहे नौबस्ता निवासी ब्रजेंद्र नंदन सिंह और उनके चचेरे भाई आशीष नंदन सिंह ने गूगल के भरोसे इसी रास्ते से कार निकाली थी। रास्ता संकरा होने से कार पलट गई थी और दोनों चचेरे भाइयों की मौत हो गई थी। चचेरे भाई रविनंदन सिंह और ब्रजेंद्र नंदन सिंह के बेटे आशीष घायल हो गए थे। कार सवार बीघापुर के टेढ़ा गांव निवासी बुआ कमला सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर कानपुर लौट रहे थे। (संवाद)

रास्ता बंद है तो विभाग गूगल को करे मेल

पुलिस विभाग के साइबर एक्सपर्ट तरुण कुमार ने बताया कि गूगल मैप सेटेलाइट के माध्यम से रास्तों की लोकेशन फीड करता है। अगर कहीं रास्ता या पुल बंद है या टूटा है तो संबंधित विभाग को गूगल को मेल करके सूचना देनी चाहिए। बताया कि पुलिस विभाग की साइबर सेल के माध्यम से गूगल के अधिकारियों को मेल कराई जा सकती है। गूगल मैप में रास्तों और उनकी लोकेशन अपग्रेड न होने से यह समस्या होती है।

फोटो-10-गूगल मैप में दिखा रहा 24 मिनट का रास्ता।

फोटो-10-गूगल मैप में दिखा रहा 24 मिनट का रास्ता।

फोटो-10-गूगल मैप में दिखा रहा 24 मिनट का रास्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें