फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर सड़क पार कर रहीं दो महिलाओं को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
फोटो नंबर-29-हाईवे पर हुए हादसे के बाद लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाने के सामने सोमवार देर शाम सड़क पार कर रही दो महिला श्रमिकों को तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर है। हादसे के बाद सड़क पर गिरी महिला से टकराकर बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के चलते हाईवे का यातायात आधा घंटा तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कैथियाना मोहल्ला निवासी ज्योति (45) पत्नी चंद्रकिशोर श्रीवास्तव दही थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करती थीं। उनके साथ एबी नगर मोहल्ला निवासी रानी (38) पत्नी शिवबहादुर सिंह भी काम करती थी। सोमवार शाम सात बजे फैक्टरी में छुट्टी के बाद दोनों घर जाने के लिए निकलीं। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाने के सामने पैदल सड़क पार करते समय लखनऊ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार वाहन दोनों को टक्कर मारते हुए निकल गया। सड़क पर गिरी महिलाओं से टकरा कर अजगैन कोतवाली के शीतलगंज मोहल्ला निवासी कृष्णा (20) पुत्र रामशंकर और रमेश (25) पुत्र उमाशंकर घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां, डॉक्टर ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। रमेश की हालत गंभीर होने से कानपुर हैलेट रेफर किया गया है। दही थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं उनका इलाज चल रहा है।

ज्योति मजदूरी कर चलाती थीं परिवार
हादसे में मृत ज्योति श्रीवास्तव ही परिवार का सहारा थी। पति के मानसिक बीमार होने से वही फैक्टरी में काम करके घर का खर्च चलाती थी। बीस साल का बेटा अर्पित है। मां के काम पर जाने पर वही पिता की देखरेख करता है। अर्पित ने बताया कि मां ही पिता की दवाइयों और पूरे घर का खर्च चलाती थीं। मां की मौत से वह बेहाल है।

फोटो नंबर-29-हाईवे पर हुए हादसे के बाद लगी भीड़। संवाद

फोटो नंबर-29-हाईवे पर हुए हादसे के बाद लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें