फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हिरासत में मौत मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कुलदीप सेंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दुष्कर्म के दोषी और पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत से जुड़े मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। शीर्ष अदालत सोमवार को सेंगर की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा।
विज्ञापन

हिरासत में मौत मामले में ट्रायल कोर्ट ने सेंगर को दस साल की जेल की सजा सुनाई है। 18 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इन्कार कर दिया था। अब सेंगर ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही हाईकोर्ट की ओर से सेंगर को दी गई जमानत पर रोक लगा चुका है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 19 जनवरी को उन्नाव हिरासत में मौत मामले में सेंगर की 10 साल की सजा को निलंबित करने की याचिका खारिज कर दी थी। इससे पहले, सेंगर को 23 दिसंबर, 2025 को नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जमानत मिल गई थी। हालांकि, 29 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत देने वाले हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। सेंगर 13 अप्रैल, 2018 से हिरासत में हैं और उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में दस साल की जेल की सजा काट रहे हैं। वह नाबालिग के दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा भी भुगत रहे हैं। (एजेंसी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें