फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुरवा पावर हाउस में 70 लाख से बनेगा नया फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। बिजली निगम ने लो-वोल्टेज और ओवरलोड होने से आए दिन लाइन में फाल्ट व ट्रिपिंग से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बाजीखेड़ा फीडर को दो हिस्सों में बांटकर नया फीडर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें छह किलोमीटर नई बिजली लाइन बिछाने के साथ नए पोल लगाए जाएंगे। इस पर तकरीबन 70 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन

पुरवा पावर हाउस से संचालित बाजीखेड़ा फीडर से करीब 38 गांवों के उपभोक्ताओं के साथ 365 निजी नलकूप जुड़े हैं। इसके अलावा एक पीएचसी, एक डिग्री कॉलेज, दो इंटर कॉलेज समेत कई अन्य संस्थानों को भी इसी फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। फीडर लंबा होने के कारण खासकर धान की सिंचाई के समय किसानों को लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ती है। पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से नलकूप नहीं चल पाते हैं। हल्की बारिश या हवा चलने पर लंबी लाइन में फाल्ट व ट्रिपिंग होने से गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसके समाधान के लिए जेई विदेश कुमार ने नए फीडर निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करके एक्सईएन को दिया है। एक्सईएन विमल कुमार ने बताया कि प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद अलग फीडर पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें