फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइकों में टक्कर, एजेंसी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर भिखारीपुर रुल्ल के सामने स्थित गैस एजेंसी कर्मचारी की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। इस हादसे में एजेंसी कर्मी की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना के धन्नापुरवा गांव निवासी सौरभ कुमार (26) अमित-सुमित रसोई गैस एजेंसी में चालक था। सोमवार की देर शाम छुट्टी के बाद बाइक से घर जाने के लिए निकला था। एजेंसी के पास ही उन्नाव-हरदोई मार्ग पर उन्नाव की ओर से फोन पर बात करते तेज गति से आ रही दूसरी बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार दूर उछलकर जा गिरे।

एजेंसी कर्मियों ने एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी पहुंचाया। सौरभ की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। दूसरी बाइक सवार अतरधनी निवासी फैसल (30) और सफीपुर कोतवाली के उनवां गांव निवासी कबीर (32) को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बेटे की मौत पर मां माधुरी, बहन अर्चना और भाई सुमित और शुभम बेहाल हैं। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि एजेंसी कर्मचारी की ट्रामा सेंटर लखनऊ में मौत हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें