फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बालामऊ-उन्नाव रेल मार्ग पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रैक बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। बालामऊ-उन्नाव रेल मार्ग पर मेथीटीकुर क्रॉसिंग पर लकड़ी का बुरादा लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रैक बंद हो गया। गनीमत रही कि रात में इस रूट पर कोई ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन



ट्रैक्टर चालक राजेंद्र ने बताया कि आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद में आम के हरे पेड़ कटे थे। सोमवार रात करीब नौ बजे आम की कटी टहनियों का मशीन से तैयार किया गया बुरादा लेकर, फैक्टरी के बॉयलर में जलाने में उपयोग के लिए मंगरवारा औद्योगिक क्षेत्र जा रहा था। उन्नाव-बालामऊ रेलमार्ग पर मेथीटीकुर क्रॉसिंग का रास्ता काफी खराब होने से ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्रैक पर पलट गई। पूरा बुरादा रेलवे ट्रैक पर फैल गया। आनन-फानन मजदूरों को बुला कर हटाना शुरू कराया। गनीमत रही कि बालामऊ से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शाम करीब छह बजे चली गई थी और रात में कोई यात्री ट्रेन इस रूट से नहीं निकलती। माखी थाना एसओ योगेश कुमार ने बताया कि जानकारी नहीं, पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें