फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मुख्य आरोपी और साथी का था पहला अपराध

विज्ञापन
फोटो-27- पति की मौत पर बिलखती पत्नी और अन्य परिजन। संवाद
विज्ञापन
बांगरमऊ। मुठभेड़ में मारा गया इनामी इजराइल उर्फ इसराइल मूल रूप से बांगरमऊ कोतवाली के केसरीपुरवा गांव का था। वह 10 साल से पुरबिया टोला में घर बनाकर रह रहा था। वह मजदूरी करता था और नशे का लती था। साधु की हत्या में मुख्य आरोपी होने से घटना के बाद पत्नी सायदा, पांच बच्चों के साथ घर पर ताला बंद कर कहीं चली गई थी। इजराइल भाइयों से अलग रहता था। पुलिस मुठभेड़ में पति की मौत की सूचना पर सायदा घर पहुंची। पोस्टमार्टम हाउस में भी परिवार के केवल तीन सदस्य पहुंचे। इसराइल आठ भाइयों में पांचवें नंबर का था। उसके भाइयों की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। मुठभेड़ में मारे गए इजराइल और साथी शानू का इस घटना से पहले का कोई गंभीर आपराधिक इतिहास पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन




सांसद और विधायक ने पुलिस की कार्रवाई को सराहा

सांसद साक्षी महाराज ने पुलिस मुठभेड़ में साधु के हत्यारोपी को ढेर करने की कार्रवाई को सराहा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो। उधर, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने साधु के मुख्य हत्यारोपी इजराइल को मुठभेड़ में ढेर करने पर पुलिस की तारीफ की। कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रदेश में कानून का राज है।





मुठभेड़ में ये पुलिस कर्मी रहे शामिल



एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी की सर्विस रोड पर हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस कर्मियों में निरीक्षक राकेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक अंसार हुसैन रिजवी, उपनिरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी त्रिवेणी प्रताप सिंह, प्रभाकांत यादव, आरक्षी आदित्य कुमार, चालक अमित पवार, मुकेश मौर्य, मनोज पालावत के साथ एसओजी प्रभारी जयप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक मंसूर अहमद, मुख्य आरक्षी रोहित शर्मा, आरक्षी विकास भदौरिया, गौरव चौधरी, राहुल, यशवीर और चालक हरेश शामिल रहे।

फोटो-27- पति की मौत पर बिलखती पत्नी और अन्य परिजन। संवाद

फोटो-27- पति की मौत पर बिलखती पत्नी और अन्य परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें