फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एआरटीओ प्रशासन को प्रवर्तन व पीटीओ की जिम्मेदारी

विज्ञापन
फोटो नंबर-31- उन्नाव एआरटीओ कार्यालय। संवाद - फोटो : भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी।
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर एसटीएफ की कार्रवाई में ओवर लोडिंग और अवैध खनन के खेल का खुलासा होने के बाद उन्नाव में तैनात दो एआरटीओ प्रवर्तन और पीटीओ कार्यालय में नहीं बैठे। तीनों अधिकारी अब लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। परिवहन आयुक्त ने एआरटीओ प्रशासन को ही प्रवर्तन की जिम्मेदारी दी है। मालूम हो दोनों एआरटीओ साथ चलने वाले तीन सिपाही और पीटीओ के चालक को भी एसटीएफ ने नामजद किया है।
विज्ञापन

कानपुर एसटीएफ में तैनात दारोगा राहुल सिंह परमार ने 12 नवंबर को ओवरलोडिंग का खेल पकड़ा था। उन्नाव एआरटीओ प्रवर्तन संजीव सिंह और प्रतिभा गौतम के साथ चलने वाले तीन हमराह सिपाही और पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) शहपर किदवई के निजी चालक का भी नाम एफआआईआर में शामिल किया है। एसटीफ की कार्रवाई के बाद से तीनों अधिकारी कार्यालय में नहीं बैठे। अब छुट्टी पर जाने की बात सामने आई है। इन तीनों अधिकारियों का कार्यभार अब एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा को दिया गया है। उन्होंने तीनों अधिकारी छुट्टी हैं, इसलिए फिलहाल चार्ज उन्हें दिया गया है।
एसटीएफ ने इनपर दर्ज की थी एफआईआर
कानपुर एसटीएफ के दारोगा राहुल सिंह परमार ने 11 नवंबर की रात गदन खेड़ा चौराहा के पास ओवर लोड वाहनों का संचालन कराने वाले सिंडीकेट के पकड़ा था। 12 नवंबर को सदर कोतवाली के हिरन नगर निवासी तारिक, नियाज, कानपुर घाटमपुर के जवाहरनगर निवासी सुनील सचान, स्योहिललरपुर निवासी प्रदीप सिंह, जनपद हमीरपुर के श्रीकिशन के अलावा एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार के हमराही सिपाही प्रदीप व रंजीत, एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय प्रतिभा गौतम के हमराही इंद्रजीत, पीटीओ शहपर किदवई के चालक सुरेंद्र और कानपुर के पूर्व एआरटीओ को अपना खास बताने वाले निर्भय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। सूत्रों के अनुसार ओवर लोडिंग के जरिए रोज लाखों की कमाई के इस खेल में तीनों अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें