उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में गंगा कटरी क्षेत्र के रास्ते एक तेंदुआ फतेहपुर चौरासी ब्लाक के सकरौली गांव के जंगल में आ गया। दोपहर को बाग में आम लेने गए एक दस साल के बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। उसकी तलाश में निकले एक के बाद एक पांच और लोगों को भी घायल कर दिया।
एक युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। एसडीएम, सीओ और वन विभाग के अधिकारी सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगा दिया है।