फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली युवती गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में दर्ज हैं तीन मामले

Mon, 01 Aug 2022 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

विदेश भेजने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाली युवती को अजगैन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक जेबी पांडेय ने बताया कि कंचन पर गंभीर धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाली युवती को उन्नाव जिले की अजगैन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के हिंदूखेड़ा गांव निवासी कंचन पर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कस्बे के कुसुंभी रोड तिराहे के पास जान्हवी ट्रैवेल्स के संचालक व अभियुक्त देवेंद्र के साथ मिलकर कंचन ने पासपोर्ट बनवाने, विदेश भेजने व नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी व जालसाजी की। ठगी के शिकार हुए 15 लोगों ने कोतवाली में शिकायत की थी। आरोप था कि विदेश भेजने के नाम पर उन्हें पासपोर्ट व नकली टिकटें दीं।

रुपये वापस मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी थी। ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक देवेंद्र को पुलिस पहले ही जेल भेजा चुकी है। शनिवार को कंचन को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कोतवाली निरीक्षक जेबी पांडेय ने बताया कि कंचन पर गंभीर धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें