फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नाव-घाटमपुर सीनियर टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। विकासखंड क्षेत्र के गांव घाटमपुर कला में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में घाटमपुर सीनियर टीम ने कड़े मुकाबले के बाद डीवीडी कानपुर को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन




नवदुर्गा जागरण कमेटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में घाटमपुर कला जूनियर व घाटमपुर कला सीनियर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें घाटमपुर कला सीनियर टीम ने जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई। निर्णायक मुकाबला डीवीडी कानपुर व घाटमपुर कला सीनियर के बीच हुआ, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद घाटमपुर कला सीनियर टीम ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम संयोजक ग्राम प्रधान अमरेश दीक्षित व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवती सिंह ने विजयी टीम के कप्तान विशाल को ट्रॉफी व चेक दिया।

वहीं उपविजेता टीम के कप्तान सौरभ को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सोनू सिंह चौहान, बलराम सिंह, कंचन सिंह, मोनू सिंह,गौरव सिंह, मानू अवस्थी, सुरेंद्र, रणजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें