उन्नाव के मौरावां में बैल की पूंछ पकड़कर सई नदी को पार करने की कोशिश में हाथ छूटने से किसान की डूबकर मौत हो गई। गुरुवार को घर से तीन किमी दूर चिलौली घाट में उसका शव मिला। शव देख परिजन बदहवास हो गए।
परिजनों के अनुसार बैल के कमजोर होने और खेत जोतने में अक्षम होने पर किसान उसे सई नदी के पार छोड़ने जा रहा था। गांव बठुआ मजरे हरदी निवासी देवीशंकर अवस्थी (63) ने खेत जोतने के लिए बैल पाल रखा था।