फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बैल की पूंछ पकड़ नदी पार करते समय डूबने से किसान की मौत, चिलौली घाट में शव मिलने से कोहराम

Thu, 03 Jun 2021 07:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

बैल की पूंछ पकड़कर नदी पार करने की कोशिश में किसान की डूबकर मौत हो गई। जब उसका शव मिला तो परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के मौरावां में बैल की पूंछ पकड़कर सई नदी को पार करने की कोशिश में हाथ छूटने से किसान की डूबकर मौत हो गई। गुरुवार को घर से तीन किमी दूर चिलौली घाट में उसका शव मिला। शव देख परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार बैल के कमजोर होने और खेत जोतने में अक्षम होने पर किसान उसे सई नदी के पार छोड़ने जा रहा था। गांव बठुआ मजरे हरदी निवासी देवीशंकर अवस्थी (63) ने खेत जोतने के लिए बैल पाल रखा था।

 
विज्ञापन

बैल के कमजोर होने और जुताई में अक्षम होने पर बुधवार को वह बैल को सई नदी के पार लखनऊ सीमा में छोड़ने के लिए घर से निकला। चिलौली घाट पर गहरा कुंड होने पर वह बैल की पूंछ पकड़कर नदी पार करने की कोशिश करने लगा।

इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उनका हाथ छूट गया और वह नदी के गहरे कुंड में चला गया। तैरना न आने से वह डूब गया। गुरुवार सुबह चिलौली घाट के पास शव उतराता देख परिजन बदहवास हो गए। देवीशंकर की मौत से पत्नी दुर्गेश कुमारी, बेटा अखिलेश व बेटी प्रियंका का रोकर बुरा हाल है।

सीओ पुरवा रघुवीर सिंह ने बताया कि मृतक के कपड़ों की पोटली और एक मोबाइल सई नदी तट पर किनारे पड़ा मिला है। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें