फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव : घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
सूरज कुमार का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
मौरावां। सहायखेड़ा गांव में दोस्तों के साथ घूमकर लौटे युवक का शव कुछ देर बाद घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों को सुबह घटना की जानकारी हुई। परिजनों की आशंका पर पुलिस ने दो दोस्तों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन

सहायखेड़ा गांव निवासी सूरज कुमार (21) पिता राधेलाल पासवान के साथ खेती करता था। मंगलवार शाम को वह दोस्तों के साथ घूमने निकला था। रात में वह घर लौटा। खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। देर रात उठी मां रामदुलारी ने चादर के फंदे से बेटे का शव लटका देखा। सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना के बाद माता, पिता व बड़े भाई मोनू का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दो भाईयों में छोटा था। एसओ अमरनाथ सिंह ने बताया कि युवक का फंदे पर शव लटका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने साथियों के साथ जाने के बाद आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही दो दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें