फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव : किशोरी का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देता मृतका श्वेता का पिता राजेंद्र कुमार। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। हिंदूखेड़ा गांव में किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार घर के काम को लेकर डांटने पर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हिंदूखेड़ा गांव निवासी राजेंद्र कुमार की बेटी श्वेता (16) ने कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। बुधवार सुबह मां रानी ने घरेलू काम करने को लेकर श्वेता को डांट दिया इसके बाद वह कमरे में गई और छत के कुंडे में साड़ी से फंदा लगा लिया।
काफी देर तक बाहर न आने पर मां कमरे में गई तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता ने बताया कि दो बच्चों में श्वेता बड़ी थी और अब एक नौ साल का बेटा अंकुल है। चौकी इंचार्ज हसमत अली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें