ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक क्लीनर घायल
- फोटो : amar ujala
उन्नाव में लखनऊ कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर के पास गुरुवार तड़के हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में डीसीएम पीछे से घुस गई। हादसे में ट्रक के केबिन में फंसकर मैनपुरी जिला के सलीमपुर पड़ीना गांव निवासी चालक सत्यवीर (28) व उसका भाई रंजीत घायल हो गए। दोनों केबिन मे आधे घंटे तक फंसे रहे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। चालक की हालत गंभीर है। डीसीएम कबाड़ लादकर गोरखपुर से मैनपुरी जा रही थी। इस दौरान हाईवे पर 1 घंटे यातायात प्रभावित रहा।