फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव शहर के दो बिजलीघर 3 घंटे बंद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सोनिक से शहर आई 33 केवी लाइन में आई फाल्ट की मरम्मत करने में बिजली विभाग को तीन घंटे लग गए। इससे शहर के दो बिजलीघर बंद रहे। इससे कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सोनिक से शहर आई 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन (तार टूटना) में चली गई। तार टूटने से पीडीनगर व इब्राहिमाबाग उपकेंद्र बंद हो गए। इससे जुड़े मोतीनगर, बाबूगंज, कृष्णानगर, पीतांबरनगर, पीडीनगर, इंद्रानगर, एबीनगर, डीएसएन कालेज रोड समेत अन्य मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
फाल्ट तलाशने में अधिकारियों को पसीना छूट गया। शाम तक फाल्ट ढूंढते रहे। इससे काफी देर तक दोनों सबस्टेशन बंद रहे। इसके चलते क्षेत्रों में पानी का संकट खड़ा हो गया। मामले की जानकारी होने पर एसडीओ टाउन विशाल वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि 33 केवी लाइन से पहले की केबल जल जाने से इब्राहिमाबाग व पीडीनगर उपकेंद्र बंद हो गए थे। इन सबस्टेशनों से जुड़े मोहल्लों की बिजली गुल रही थी। मरम्मत कर शाम 5 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें