फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड में डीजीपी ने दिया बयान, कहा घर से चारा लेने निकलीं फिर अपने ही खेत में मृत मिलीं

Thu, 18 Feb 2021 06:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव कांड पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को शाम उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में दो बच्चियों की मृत्यु और एक के बेहोश होने  की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


जानकारी पर ज्ञात हुआ कि घर से तीनों बच्चियां पशुओं के लिए चारा लेने निकली थीं। जब लड़कियां देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं तो परिवारवालों ने तलाश की। तीनो बच्चियां बेहोशी की हालत में अपने खेत में मिलीं। परिजनों ने तीनों को सीएचसी असोहा भर्ती कराया था।

जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। तीसरी बच्ची को उपचार के लिए पहले उन्नाव बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए 6 टीम गठित की गई हैं। सीनियर अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभाग से समन्वय स्थापित कर विधिक कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


तीसरी बच्ची का इलाज कानपुर में बेहतर डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। डॉक्टरों ने सस्पेक्टेड केस ऑफ पॉइजनिंग बताया है। इसकी कंडीशन क्रिटिकल लेकिन स्टेबल आंकी गई है। दुर्भाग्य से जिन दो बच्चियों की मौत हुई है उनका डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया है। शरीर पर किसी तरह के चोट व घाव के निशान नहीं पाए गए हैं। बिसरा सुरक्षित कर फरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। हम अपने विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें