फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नाव बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर खींचतान

Sat, 06 Jan 2024 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम सुमेर सिंह बैठक की और एल्डर कमेटी की ओर से चुनाव की तारीख घोषित किए जाने को गलत बताया। उन्होंने बताया कि दो जनवरी को चुनाव अधिकारी बालकृष्ण बाजपेयी ने पत्र जारी करते हुए छह जनवरी को एल्डर कमेटी की अगली बैठक में चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी एल्डर कमेटी के अन्य सदस्यों को बिना सूचना दिए पांच जनवरी को पूर्व में सदन से निष्कासित एल्डर कमेटी के पूर्व चेयरमैन हरिश्चंद्र शुक्ल ने चुनाव अधिकारी बीके बाजपेयी को गुमराह कर स्वयं और बीके बाजपेयी के हस्ताक्षर से चुनाव कार्यक्रम जारी कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दिया, जो अवैधानिक है।
इसके बाद बाद कार्यकारिणी ने घोषित किए गए चुनाव कार्यक्रम को अवैध बताया। वहीं एल्डर कमेटी चेयरमैन हरिशचंद्र शुक्ला का कहना है कि चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने की प्रक्रिया सही और नियमानुसार है। किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि शनिवार को भी करीब दो सौ अधिक अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तावित वोटर लिस्ट में अपने नाम, सीओपी और रजिस्ट्रेशन नंबर आदि में संशोधन कराया गया है। बताया कि एल्डर कमेटी चेयरमैन या सदस्य को निलंबित या निष्कासित करने का अधिकार बार ही नहीं बार काउंसिल को भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें