उन्नाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस विभाग की 23वीं अंतरजनपदीय चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। मैच में चार जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच सीतापुर व उन्नाव के बीच व दूसरा मैच लखनऊ व लखीमपुर खीरी पुलिस टीम के बीच खेला गया। पहले मैच में उन्नाव व दूसरे मैच में लखीमपुर खीरी की टीम विजयी रही।
मुख्य अतिथि डीएम देवेंद्र पांडेय व विशिष्ट अतिथि एसपी एमपी वर्मा ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त किया। डीएम ने एक गेंद खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। पहला मैच सीतापुर व उन्नाव पुलिस टीम के बीच खेला गया। सीतापुर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 16 ओवर के मैच में बल्लेबाजी कर रहे मनोज व मुकेश कुमार की जोड़ी ने 24 व 19 रन बनाए। टीम ने 6 विकेट खोकर 88 रन बनाए। बल्लेबाजी कर रही उन्नाव टीम से वीरभान ने दो विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी उन्नाव पुलिस टीम ने 15.3 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें खिलाड़ी राहुल ने 19, संतोष ने 14, शिवम ने नाबाद 13 रन बनाए।
दूसरा मैच लखनऊ व लखीमपुर खीरी पुलिस टीम के बीच खेला गया। लखनऊ पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें रामू ने 35, राहुल ने 23, आशीष ने नाबाद 24 रन बनाकर लखीमपुर खीरी टीम को 16 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य दिया। खीरी की ओर से बॉलिंग कर रहे मो. वसीम ने दो विकेट लिए। लक्ष्य लेकर उतरी खीरी टीम 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लखनऊ टीम के अरुण, कमर इकबाल व आशीष ने 2-2 विकेट लिए। यहां सीओ लाइन एके राय, सीओ सफीपुर पवन कुमार व सीओ सिटी अंजनी कुमार राय व प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे। 14 नवंबर को पहला मैच लखीमपुर खीरी व उन्नाव, दूसरा मैच लखनऊ व सीतापुर के बीच खेला जाएगा।